नेशनल स्टूडेंट युनियन आफॅ इंडिया (एनएसयूआई) हेल्प डेस्क के माध्यम से लगातार दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले छात्रों की मदद कर रही है।एनएसयूआई दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला प्रकिया के पहले दिन से ही छात्रों की समस्याओं का समाधान कर रही है। पहली कटआफॅ से ही छात्र दाखिले संबंधित समस्याओं से जूझ रहे है।एनएसयूआई की हेल्प डेस्क के माध्यम से एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव नागेश करियप्पा, पूर्व डूसू उपाध्यक्ष कुनाल सहरावत एवं मीडिया को-इंचार्ज मौहम्मद अली समेत तमाम एनएसयूआई के पदाधिकारी छात्रों की मदद कर रहे है।छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के कारण सही जानकारी हम तक नही पहुँच पा रही है जिस कारण हम दाखिले संबंधित परेशानी से जूझ रहे है। कटआफॅ में हमारा नंबर आ जाता है लेकिन सही जानकारी न होने के कारण हम दाखिला नही ले पाते लेकिन जब दूसरी कटआफॅ में दाखिला लेते है तो नंबर ज्यादा बताकर दाखिला रद्द कर देते है।एनएसयूआई के राष्ट्रीय मीडिया को-इंचार्ज मौहम्मद अली के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के कारण छात्र लगातार असमंजस की स्थिति में है क्योकि कही से भी छात्रों को सटीक जानकारी नही मिल पा रही है। कैंपस में भी विश्वविद्यालय की तरफ से कोई हेल्प डेस्क नही लगाई जा रही है।दाखिला रद्द करवाने पर हज़ार रूपये का शुल्क लगने के कारण भी छात्र अपनी पसंद का कालेज नही ले पा रहे है।
Author: Political News
अंग्रेज़ो की लाठी और गोलियों से नहीं डरी कांग्रेस
अम्बेडकरनगर: आज महात्मा गांधी की 151 वीं व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्तर प्रदेश सेंट्रल मध्य जोन के NSUI कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यालय के सामने बढ़ती बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न एवं किसान विरोधी बिल के खिलाफ छात्र_सत्याग्रह आन्दोलन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि हमारी मांग हैं कि देश के अन्नदाता के मर्जी के खिलाफ लाये गए किसान विरोधी बिल को वापस लिया जाए। वफ़ा अब्बास नकवी ने कहा कि तानाशाही हुकूमत द्वारा अन्नदाताओं की पुकार सुनी तक नहीं जा रही हैं। आज किसान भाइयों से बात करने को कोई तैयार नहीं है।
नहीं हैं मोदी सरकार। किसान विरोधी बिल किसानों की आय को खत्म कर निजीकरण के माफियों को कृषि का फायदा देगा। किसान भाइयों के खिलाफ हो रहें इस अन्याय के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा! नकवी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जिस तरीके से श्री राहुल गांधी जी व श्रीमती प्रियंका गांधी जी सिर्फ हाथरस के उस पीड़ित परिवार का दर्द साझा करने जा रहे थे लेकिन यूपी पुलिस ने जिस प्रकार से उनके साथ बर्बरता की वह शर्मनाक है। जो कांग्रेस अंग्रेजों की लाठी और गोलियों से नहीं डरी। तुम सोचते हो उनको गिरफ्तारी से डरा दोगे, तो ये भाजपाई अहंकार और वहम है। अहंकार भी टूटेगा और वहम भी, क्योंकि ये लड़ाई सच के लिए है। NSUI के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा परपुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया।
फ़ीस नहीं घटी तो छात्रों ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी
दिल्ली: एन. एस. यू. आई. जिलाध्यक्ष दीपांशु सागर ने बताया कि किस तरह कोरोना जैसे संकट के बीच जब छात्र व उनके परिजन कई समस्याओं से जूझ रहे हैं और इसी बीच श्यामलाल कॉलेज ने बुधवार सुबह कॉलेज की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जिसमें सभी कोर्सों में 650 से 900 रुपए तक फ़ीस वृद्धि की गई है।
दीपांशु सागर ने कहा इस महामारी के बीच कोई भी फ़ीस वृद्धि हमें मंजूर नहीं है और कॉलेज को जल्द से जल्द बढ़ी हुई फ़ीस का निर्णय वापिस लेना होना वर्ना मैं, मेरे साथ पूर्व केन्द्रीय पार्षद शिवम धामा समेत पूरा श्यामलाल कॉलेज छात्रसंघ व छात्र भूख हड़ताल पर बैठेंगे..।।
Watch “Watch: Donald Trump India’s visit – LIVE from Ahmedabad #DonaldTrump #MoteraStadium #NamasteyTrump” on YouTube
कज़पुरा में जुलूसे अमारी कल
अम्बेडकरनगर: थाना सम्मनपुर अंतर्गत कज़पुरा गांव में आगामी 23 सफ़र 23 अक्टूबर को हर साल की तरह इस साल भी हुसैनी कमेटी के द्वारा जुलूसे अमारी का आयोजन किया गया है यह जुलूस सुबह की नमाज़ के बाद सैय्यद वाड़ा कज़पुरा से बरामद होगा. जुलूस की पहली मजलिस मौलाना सैय्यद नूरुल हसन रिज़वी सम्बोधित करेंगे उसके बाद अलम, ज़ुल्जनाह व अमारियों के साथ जुलूस बरामद होगा। जुलूस में अंजुमन हैदरी नौगावां सादात, अंजुमन दुआ ए ज़हरा मुज़फ्फरनगर, अंजुमन असगरिया क़दीम अमहट सुल्तानपुर, अंजुमन हैदरी हल्लौर, अंजुमन दुआ ए ज़हरा लखनऊ, अंजुमन इमामिया नगपुर जलालपुर व नौहा ख्वान ज़ोहैर सुल्तानपूरी जुलूसे अमारी मे तशरीफ़ ला रहे है। दौराने जुलूस मौलाना सैय्यद शाहिद रिज़वी मुम्बई, मौलाना सैय्यद मोहम्मद हुसैन हुसैनी मुज़फ्फरनगर, डॉ० अब्बास रज़ा नैय्यर जलालपूरी प्रोफेसर लखनऊ यूनिवर्सिटी अलग अलग स्थानो पर तक़रीर सम्बोधित करेंगे। जुलूस अपने मख़सूस रास्तों से होता हुआ क़दम गाह इमाम हुसैन अ०स० (नया चौक) पर जाकर मौलाना सैय्यद नावेद आब्दी झांसी की एखतेतामी तक़रीर के बाद समाप्त होगा। जुलूस का संचालन ज़ीशान अली निज़ामाबादी करेंगे।
23 को निकाला जाएगा अमारी का जुलूस
अम्बेडकरनगर : थाना सम्मनपुर अंतर्गत कज़पुरा गांव में आगामी 23 सफ़र 23 अक्टूबर को हर साल की तरह इस साल भी हुसैनी कमेटी द्वारा जुलूसे अमारी का आयोजन किया गया है यह जुलूस सुबह की नमाज़ के बाद सैय्यद वाड़ा कज़पुरा से बरामद होगा. जुलूस की पहली मजलिस मौलाना सैय्यद नूरुल हसन रिज़वी सम्बोधित करेंगे उसके बाद अलम, ज़ुल्जनाह व अमारियों के साथ जुलूस बरामद होगा। हुसैनी कमेटी के सचिव मोहम्मद अब्बास ने बताया कि जुलूस में प्रसिद्ध अंजुमन हैदरी नौगावां सादात, अंजुमन दुआ ए ज़हरा मुज़फ्फरनगर, अंजुमन असगरिया क़दीम अमहट सुल्तानपुर, अंजुमन हैदरी हल्लौर, अंजुमन दुआ ए ज़हरा लखनऊ, अंजुमन इमामिया नगपुर जलालपुर व नौहा ख्वान ज़ोहैर सुल्तानपूरी जुलूसे अमारी मे तशरीफ़ ला रहे है। दौराने जुलूस मौलाना सैय्यद शाहिद रिज़वी मुम्बई, मौलाना सैय्यद मोहम्मद हुसैन हुसैनी मुज़फ्फरनगर, डॉ० अब्बास रज़ा नैय्यर जलालपूरी प्रोफेसर लखनऊ यूनिवर्सिटी अलग अलग स्थानो पर तक़रीर सम्बोधित करेंगे। जुलूस अपने मख़सूस रास्तों से होता हुआ क़दम गाह इमाम हुसैन अ०स० (नया चौक) पर जाकर मौलाना सैय्यद नावेद आब्दी झांसी की इख़्तेतामी तक़रीर के बाद समाप्त होगा। जुलूस का संचालन ज़ीशान अली निज़ामाबादी करेंगे।
The Journey Begins
Thanks for joining me!
Good company in a journey makes the way seem shorter. — Izaak Walton
