जन्नतुल बक़ी के पुनर्निर्माण की इजाज़त दी जाए- मौलाना सै. अकबर मेंहदी


अम्बेडकरनगर- सऊदी अरब में स्थित जन्नतुल बक़ी के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर देशभर में ऑनलाइन प्रदर्शन किया गया जिसमें सैकड़ों उलमाओं ने ऑनलाइन एहतेजाज दर्ज कराया।

मौलाना सै. अकबर मेंहदी ने कहा कि अल्लाह के रसूल अगर किसी की ताज़ीम के लिए खड़े हुए है तो वो सिर्फ बीबी फातिमा ज़हरा स.अ है। अल्लाह के रसूल ने फ़रमाया के जिसने फातिमा स. अ. को अज़ीयत दी उसने मुझे अज़ीयत दी और जिसने मुझे अज़ीयत दी उसने खुदा को अज़ीयत दी। अब मुसलमान खुद फैसला करें जिसने बीबी फातिमा स.अ की क़ब्र को धवस्त किया है वो रसूल और खुदा दोनों का दुश्मन है।

मौलाना ने कहा कि आले सऊद ने जन्नतुल बक़ी में पवित्र मज़ारात को धवस्त किया था जिसमे रसूल की इकलौती बेटी जनाबे फातिमा ज़हरा स.अ , औलादे रसूल , आइम्मा-ए-मासूमीन , अस्हाबे किराम और सालेहीन की क़ब्रे थी। आज भी वहाँ किसी मुसलमान को ज़ियारत की इजाज़त नहीं है और न ही कोई फातेहा पढ़ सकता है।

मौलाना ने कहा कि जन्नतुल बक़ी के पुनर्निर्माण के लिए एहतेजाज करना हर मुसलमान का फ़रीज़ा है। इंशाल्लाह बहुत जल्द वहा रौज़ों का र्निर्माण होगा उन्होंने कहा कि हमारी मांग है  पवित्र मज़ारो का पुनर्निर्माण कराया जाये या हमें इजाज़त दी जाये के हम बक़ी में रौज़ों का र्निर्माण कर सके।

Leave a comment