कजपुरा में इमाम हुसैन अ.स के जन्मदिवस पर महफिल कल

अम्बेडकरनगर- पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा स्थित रौजा- ए- इमाम हुसैन में बुधवार की रात आठ बजे से अंजुमन जाफरिया के नेतृत्व में जश्ने सबरो वफा का आयोजन किया गया है। महफिल में मशहूर व मारूफ शायर ताज कानपुरी, मेयार जरवली, मुदस्सिर जौनपुरी, अजादार आजमी लखनवी, शबाब जलालपुरी, पैगाम शीराजी सहित दर्जनों मुकामी शायर इमाम हुसैन की शान में कसीदा पढ़ेंगे। पूरी रात चलने वाली महफिल का संचालन शम्स मौलाई औरंगाबादी करेंगे।

Leave a comment