यजीद के नक्शे क़दम पर चल रहा है वसीम रिजवी- मौलाना अरशी मौलाई

अम्बेडकरनगर- सम्मनपुर थाना अंतर्गत हजपुरा में मीडिया से बात करते हुए मौलाना अर्शी मौलाई ने कहा आज से चौदह सौ साल पहले यजीद ने कुरान का इंकार करके अपने हिदायत से गुमराही की तरफ जाने का ऐलान किया था और आज फिर यजीद की नुमाइंदगी करता हुआ एक शख्स कुरान और उसकी आयत किन सदाकत का इंकार और उनकी मुखालिफत करते हुए अपने मुर्तद होने का ऐलान कर रहा है ऐसे मुर्तद अफ़राद से तालुक रखना या उसके लिए दिल में मोहब्बत होना खुद ईमान में कमज़ोरी की निशानी है
दीन इस्लाम की सबसे मोतबर किताब का नाम कुरान करीम है जिस के हर लफ्ज़ पर वही के पहरे है और इसमें बातिल नहीं सकता।वो हक के सिवा कुछ नही बोलती इस किताब में इंसान की जिंदगी की वो तमाम बाते है जिसको पढ़ कर इंसान अपनी जिंदगी सवर जायेगी।
बताते चले बीते दिनों वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की, याचिका पवित्र कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए की गई. वसीम रिजवी ने कहा कि ये आयते आतंकवाद को बढ़ावा देती है।
मौलाना ने वसीम रिजवी की सख्त मुख़ालेफ़त करते हुए कहा शायद उसको नही मालूम की कुरान मजीद वो किताब हैं की अगर उसकी आयत को किसी चोर डाकू के सामने पढ़ी जाए और वो सच्चे दिल से पढ़े तो वो चोर भी अपने रास्ते को छोड़ कर सही रास्ते पर आ जाते है।
वहीं मौलाना ने कहा कुरान आखरी रसूल का वो मोजिज़ा है जिस को खुदा ने उनको अता किया है और कुरान मजीद तो इमामो के ज़माने में भी थी लेकिन किसी इमाम ने कभी नही कहा की इसमें ये आयत गलत है इसको निकाला जाए। मगर इस कमबख्त ने अपनी ज़बान खोल कर ये बता दिया की मैं कुरान के मुखालिफ हू।
उन्होंने कहा कि कुरान की तफसीर बहुत से आलिमों ने की मगर कभी किसी आलिम ने नहीं कहा की ये आयत गलत हैं । तारिख गवाह हैं की अगर कोई कुरान से टकराया है तो दुनिया से उसका वजूद खत्म हों गया
इमाम हुसैन के सामने यजीद आया उसने कुरान का मजाक उड़ाया तो खुदा ने उसको इस कदर जलील किया की आज उसका नाम लेते हुए लोग शरमाते है
खुदा ने दुनिया से उसका वजूद खत्म कर दिया।
इसी तरह आज भी एक हुसैन पर्दे में है जो कुरान की हिफाज़त के लिए है। अब कोई अगर इस किताब पर उंगली उठाए और उसकी कुछ आयतों को गलत बता कर उन आयतों को कुरान से निकालने की बात कर के लाखों मुसलमानो का दिल दुखाया है ये सिर्फ मुसलमानों के दरमियान तफरका डालने की नापाक कोशिश है
तमाम मुसलमानो को चाहिए कि वो एक साथ होकर इसके खिलाफ अपना विरोध जताए।

Leave a comment