
अकबपुर विधानसभा के निवासी लोकेश त्रिपाठी को एनएसयूआई, कांग्रेस ने ज़िला अध्यछ नियुक्त कर आंबेडकर नगर में बड़ी जिम्मेदारी दी है. एनएसयूआई, कांग्रेस के ज़िला अध्यछ बनने पर लोकेश त्रिपाठी के समर्थको और पार्टी नेताओ मे खुशी की लहर है. अध्यछ बनने पर त्रिपाठी का जोरदार स्वागत हुआ कांग्रेस कार्यालय आंबेडकर नगर पर, ने कहा कि मै अपने नेता सांसद श्री राहुल गाँधी जी का, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अनास रहमानजी, प्रदेश महासचिव अजफर सिद्दीक़ी जी, कांग्रेस चीफ आंबेडकर नगर अमित वर्मा जी, का बहुत आभारी हूँ! एनएसयूआई ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी से निभाऊँगा. छात्रों और युवाओ की आवाज उठाकर पूरे प्रदेश के युवाओ को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करूँगा।