इमाम हुसैन अ.स. के रौज़े पर ज़रूर जाएं – मौलाना सिब्ते मोहम्मद

अम्बेडकरनगर- सम्मनपुर थाना अंतर्गत कज़पुरा गाँव में कदीर हसन मरहूम के ईसाले सवाब की मजलिस को सम्बोधित करते हुए मौलाना सय्यद सिब्ते मोहम्मद मशहदी ने कहा कि शबे जुमा बहुत ही महत्वपूर्ण है इस रात लोगों को चाहिए कि अपने मरहुमीन के लिए ज़्यादा से ज़्यादा ईसाले सवाब करें। अपनी भी मग़फ़ेरत के लिए दुआ करें क्योंकि इस रात दुआ क़ुबूल होती है वहीं मौलाना ने अपने बयान में कहा कि ग़ीबत करने वाले से ज़्यादा ग़ीबत सुनने वाला गुनहगार है उन्होंने कहा कि आज समाज में अगर ये बुराई खत्म हो जाए तो लड़ाई झगड़ा भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मालदार को चाहिए इमाम हुसैन अ.स. के रौज़े की ज़ियारत के लिए कर्बला साल में दो बार जाए और गरीब कम से कम एक बार जरूर जाए. अंत में मौलाना ने कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन अ.स और उनके चाहने वाले पर हुए अत्याचार को बयान किया जिससे तमाम चाहने वाले रो पड़े. मजलिस से पूर्व मोहम्मद बाक़र व हमनवा ने मर्सियाखानी व पेशखानी कामरान अब्बास ने की की. वहीं नेज़ामत फ़ैज़ान अकबरपुरी की किया. मजलिस में सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

Leave a comment