उन्नाव में खेत में बेहोश मिलीं तीन नाबालिग दलित लड़कियां, दो की मौत, एक की हालत गंभीर के बाद कांग्रेस नेता वफ़ा अब्बास नक़वी ने कहा कि हाथरस की घटना के बाद अब उन्नाव, योगी सरकार में उत्तर प्रदेश महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बलात्कार और अपराध का केंद्र बन गया है. योगी सरकार ऐसी घटनाओ पर लगाम लगाने में नाकाम रही है. यूपी की योगी सरकार महिलाओं और लड़कियों के लिए अभिशाप बन गई है. अब्बास नक़वी ने कहा बीजेपी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था. कहा गया इनका ये नारा यहाँ तो सिर्फ और सिर्फ अपराधियों को बचाया जा रहा हैं और पीड़ित के परिवार वालों को नजरबन्द कर दिया जाता हैं. नक़वी ने कहा कांग्रेस की माँग है उन्नाव की बेटी के जीवन की सुरक्षा के लिये, जिस लड़की की हालत गंभीर है उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजा जाये क्यों की वही एक हैं जो सच्चाई को सामने लाएगी।
